बाराबंकी, जुलाई 20 -- Barabanki News: कोठी। सिद्धौर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरेसूबेदार परिसर में सोमवार भूजल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया, जहां प्रधानाध्यापक शिवम शर्मा ने विद्यार्थियों की उपस्थित में लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है। भूजल हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल का संरक्षण नहीं किया गया। आगामी पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ने प्रत्येक व्यक्ति से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल का सदुपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी रोकने अपील की। इस अवसर पर विद्यार्थियों सोमेंद्र, नैना, अभिराय, संजना, शशि, आर्यन, दीपक, शिवन्या, समर, मानवी, अंशिका आदि ने जल संरक्षण संबंधी शपथ ली। यह भी पढ़ें- Shaml...