बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एल्गिन ब्रिज पर वर्तमान में नदी का जलस्तर 106.170 मीटर है, जो खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर है। प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। अभी भी 19 गांवों में बाढ़ का पानी भरा है। जलस्तर घटने पर बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। शनिवार वर्तमान में तीन तहसीलों के 19 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। जिला व तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं। जिले में 18 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें वर्तमान में 01 राहत ...