बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के शहर के बढ़ियन टोला वार्ड स्थित फैजुल्लागंज मोहल्ले में शनिवार सुबह बिजली का जर्जर खंभा अचानक मकान पर गिर गया। इससे मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे का विवरण फैजुल्लागंज मोहल्ला में मस्जिद रोड पर सुबह करीब सात बजे अचानक जर्जर विद्युत खंभा भरभराकर एक मकान पर जा गिरा। पोल गिरने की तेज आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत पोल लंबे समय से जर्जर हालत में था। इसकी शिकायत के बावजूद विभाग ने पोल को बदलने की जरूरत नहीं समझी। लोगों ने बताय...