बाराबंकी, नवम्बर 3 -- Barabanki News: रामनगर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा निवासी एक बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उनकी पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश के आरोप में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में भी मृत दर्ज कराने तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत पारा निवासी छक्कन (65) ने तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता का निधन बचपन में हो गई थी। ग्राम पारा में उनके नाम पैतृक मकान और जमीन दर्ज है। वह इस जमीन पर खेती करते हैं। आरोप है कि उसी के गांव के रमेश और जवाहर लाल जमीन अपने नाम कराने के लिए उसे सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखा दिया। उसकी कथित मृ...