Barabanki News: जमीन विवाद में युवक पर बांका-फावड़े से हमला, सिर में गंभीर चोट
बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटघरा में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक पर विपक्षी ने बांका और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटघरा मोहल्ला निवासी गया प्रसाद शनिवार शाम अपने घर पर थे। इसी दौरान उसके मकान में रह रहे रोहित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर रोहित, राजितराम उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपी रोहित कुमार ने जान से मारने की नीयत से उन पर बांका और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.