बाराबंकी, अक्टूबर 29 -- Barabanki News: बाराबंकी। मसौली थाना के भीरापुरवा गांव में जमीन पर कब्जे के विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों और फावड़े से विपक्षी ने हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति व उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीरापुरवा गांव निवासी गुड़िया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने मकान के पीछे जमीन खरीदी है। जिसकी पैमाइश भी कराई थी। पीड़िता गुड़िया देवी ने बताया कि 28 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने पति सरवन कुमार और तीन बेटों के साथ प्लाट में नाली साफ कर रही थीं। तभी रामप्रताप, उसके बेटे अंकित व विनय, पव...