बाराबंकी, अक्टूबर 2 -- Barabanki News: सुबेहा (बाराबंकी)। क्षेत्र के शरीफाबाद में फिर तेंदुए ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शरीफाबाद के क्रिकेट के मैदान में शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे तेंदुए ने क्रिकेट मैदान में ही नील गाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों को एकत्रित होकर हो हल्ल मचाते देख तेंदुआ शरीफाबाद के जंगल में ओझल हो गया। तेंदुए के हमले से नीलगाय की मौत हो गई। सुबह शरीफाबाद में तेंदुए के आमद की खबर चारो तरफ फैल गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक बार फिर तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गत एक पखवाड़े से शरीफाबाद जंगल में मौजूद तेंदुआ खामोश बना रहा। तेंदुए की आहट न मिलने से धीरे धीरे ग्रामीण सामान्य तरीके से खेतों की तरफ जाने लगे थे तो गांव के युवक खेलकूद के लिए ग्राउंड पर जुटने लगे थे। ग्रामीणों को लग...