बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: बाराबंकी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में सोमवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं से संवाद एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांशु शेखर और जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

आईएएस ने साझा किया संघर्ष और सफलता का सफर कार्यक्रम में आईएएस दिव्यांशु शेखर ने छात्राओं के साथ अपने आईएएस बनने की यात्रा और संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी लगन से ...