Barabanki News: छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में दिखाई समझ
बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: निन्दूरा संवाददाता। क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कॉलेज में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी समझ प्रदर्शित की। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के कला वर्ग की आयुषी ने प्रथम, कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग की निहारिका ने द्वितीय और कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग के सनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 11 की प्रतिज्ञा भारती चौथे और अंजलि पांचवें स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया उत्कृष्ट प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.