बाराबंकी, अक्टूबर 15 -- Barabanki News: बाराबंकी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में गुरुवार को मिशन शक्ति और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण, सुरक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनका सही मार्गदर्शन करना था। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमिता सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा पूरी करने और शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. नीलम सिंह ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं और छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, और चाइल्ड हेल्पल...