बाराबंकी, सितम्बर 8 -- Barabanki News: रामनगर। केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार को करीब छह घंटे तक पूरी तरह बंद रही। रेल लाइन की मरम्मत के चलते सुबह करीब 11 बजे क्रॉसिंग पर आवागमन रोक दिया गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को करीब सात किलोमीटर का चक्कर लगाकर चौकाघाट के रास्ते रामनगर पहुंचना पड़ा। क्रॉसिंग बंद होने से सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब 11 बजे क्रॉसिंग बंद कर जेसीबी मशीन से रेलवे लाइन के बीच खुदाई शुरू कराई। दर्जनों मजदूरों के साथ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी लाइन के स्लीपर बदलने के काम में जुटे रहे। बताया गया कि ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे लाइन में जंपिंग की समस्या आ रही थी। इसी को दूर करने के लिए लाइन के बीच खुदाई कर मरम्मत की गई और जहां जरूरत थी, वहां नए स्लीपर लगाए गए। क...