Barabanki News: चोरी से काट दिए आठ प्रतिबंधित पेड़, विभाग बोला दर्ज होगा मुकदमा
बाराबंकी, जुलाई 23 -- Barabanki News: रामनगर। क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदारों द्वारा चोरी से जामुन और नीम के एक-एक तथा गूलर के छह पेड़ त्रिलोकपुर चौकी क्षेत्र के छोटा गेंदौरा गांव में चोरी-छिपे काट डाले गए। सूचना मिलने पर रानीबाजार रेंज से वन दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंची, तब तक एक पिकअप लकड़ी लेकर ठेकेदार जा चुके थे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग ने मौके पर मिली लकड़ी को सुपुर्दगी में दे दिया है। वन दरोगा सचिन पटेल ने बताया कि लकड़ी काटने वाले की पहचान गुलजार निवासी गगियापुर के रूप में हुई है। उनके तथा उनके साथ के अन्य सहयोगियों के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर थाने में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.