बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती करवाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। पहली घटना शनिवार को क्योटली पेट्रोल पंप के पास घटी। जहां पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को लालपुर करौता की ओर से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनुज (19) व लवकुश (18) निवासी शिव बक्स पुरवा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सूरतगंज भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उधर बभनावा गांव के पास सूरतगंज से घर लौट रहे लालपुर करौता निवासी इरफान (18) व शाहरुख (14) को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर...