Barabanki News: चार दिन से लापता महिला का क्षतविक्षत शव मिला
बाराबंकी, सितम्बर 27 -- Barabanki News: कोठी। थाना क्षेत्र के कुटीघाट गांव में चार दिन पहले बकरी चराने निकली महिला का शव रविवार को खेत के पास संदिग्ध हालत में मिला है। जंगली जानवरों ने शव को नोच डाला था। मृतका के पति ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोठी थाना क्षेत्र के कुटीघाट मजरे छतौरा गांव निवासी श्याम बिहारी केवट ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उनकी पत्नी रामावती (44) बकरी चराने के लिए घर से निकली थीं। मगर देर शाम तक वापस नहीं आने पर उनकी तलाश शुरू हुई। दो दिनों तक खराब मौसम के कारण पता नहीं चल सका। रविवार को रामावती का शव रामबहादुर के खेत और एक पुराने तालाब के बीच पड़ा मिला। जिसे जंगली जानवरों के नोच डाला था। सूचना पर हलका दरोगा विजय कुमार यादव मौके पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका पति के मुताबिक उसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.