बाराबंकी, अगस्त 21 -- Barabanki News: रामनगर। थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता 55 वर्षीय अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह शिमली नदी में मिला। शव देख कर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नाव से निकाला गया शव: रामनगर थाना के बड़नपुर गांव स्थित डिपो के किनारे शिमली नदी में शुक्रवार की दोपहर एक अधेड़ का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नाव की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान चेतराम गौतम (55) पुत्र छोटेलाल गौतम निवासी पिन्नापुर थाना रामनगर के रूप में हुई।चार दिन पहले घर से हुए थे लापता: परिजनों के अनुसार चेतराम करीब चार दिन पहले घर से लापता हो गए थे। उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद रामनगर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की...