बाराबंकी, सितम्बर 1 -- Barabanki News: बाराबंकी। देवा थाना के पवैय्याबाद गांव में देर रात कमरे में तखत पर सो रही युवती को सांप ने डस लिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसे सीएचसी देवा ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पवैय्याबाद गांव निवासी चंद्रपाल की पुत्री गोल्डी गौतम (18) भोजन करने के बाद सोमवार की रात कमरे में तखत पर सो गई। रात करीब तीन बजे अचानक उसके हाथ व पैर में किसी जीव के काटने का एहसास हुआ तो वह जाग कर चीखने लगी। युवती के चीखने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे आनन-फानन में सीएचसी देवा ले गए। यहां डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते जाते युवती की सांसे थम गई और यहां डाक्टर ने उसे मृत...