बाराबंकी, अक्टूबर 3 -- Barabanki News: बाराबंकी। सफदरगंज थाना के रानीगंज गांव में घर के विवाद में विपक्षी ने पीट दिया। आरोप है कि विपक्षी ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें मां बेटा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रानीगंज गांव निवासी अजय तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी मां सुशीला के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान परिवार के आशुतोष तिवारी और उसका पुत्र शाश्वत तिवारी घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों उसकी मां से पायल मांग रहे थे। जिससे विवाद हुआ था। मां के पायल देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। वह अपनी मां को बचाने पहुंचा तो विपक्षी ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से...