Barabanki News: घर में घुसकर महिला जनप्रतिनिधि से छेड़खानी
बाराबंकी, अगस्त 20 -- Barabanki News: बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में एक महिला जनप्रतिनिधि से उसके घर में स्थानीय युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला जनप्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते हुए देख कर आरोपी अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले भी कसुम्भा मेले में आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। उस समय परिवार के लोगों की मौजूदगी में समझौता हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.