Barabanki News: घरों के बाहर से वॉशिंग मशीन व कूलर ले उड़े चोर
बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज सुन्नी कर्बला मोहल्ले में शनिवार देर रात चोरों ने दो घरों के बाहर रखा सामान पार कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहे। बेगमगंज सुन्नी कर्बला मोहल्ला निवासी इरफान अली के घर के बाहर रखी वॉशिंग मशीन चोरी हो गई। वहीं, कुछ ही दूरी पर रहने वाले फजलुर रहमान के घर के चबूतरे पर रखा कूलर भी चोर उठा ले गए। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ठेले पर चोरी का सामान ले जाता दिखाई दे रहा है। इससे पहले लंबे बालों वाला एक कम उम्र का युवक कैमरे से बचते हुए इलाके में आता नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों को सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन की पहले से जानकारी थी, इसलिए उन्होंने कैमरों की नजर से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.