बाराबंकी, जुलाई 28 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट, संवाददाता। विकास खंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम पूरेकोट में बदहाल संपर्क मार्ग से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अयोध्या-लखनऊ संपर्क मार्ग से गांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी न होने से विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्वयं गड्ढों में मिट्टी डालकर रास्ते की मरम्मत शुरू कर दी। ग्रामीणों ने गांव में पक्का रास्ता न बनने तक किसी भी जनप्रतिनिधि का प्रवेश वंचित कर दिया है। ग्रामीण बोले जो आएगा उसे खदेड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक इसी संपर्क मार्ग से गांव के सैकड़ों लोगों और स्कूली बच्चों के आने-जाने का मुख्य रास्ता है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और बारिश में कीचड़ व जलभराव के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल...