बाराबंकी, सितम्बर 12 -- Barabanki News: मसौली, बाराबंकी। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शनिवार को सियासी हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शहावपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मसौली थाने पहुंचाया। अजय राय के दौरे को देखते हुए गोंडा जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कई स्थानीय नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंत्री डॉ. संजय निषाद पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना दे सकते हैं तो कांग्रेस नेताओं को परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। यह भी पढ़ें- विनोद साहनी ...