बाराबंकी, अगस्त 6 -- Barabanki News: कोठी (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में कोलिया (गली) बंद करने के विवाद में भाभी ने अपने देवर और उसके परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में उसके पति घायल हो गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास व मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के चौकी इंचार्ज केसरगंज को सौंपी है। कोठी थाना क्षेत्र के जानीपुर मजरे मीरापुर गांव निवासी रामकली ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके देवर शिवनाथ, शिवनाथ की पत्नी अनीता और उनके बच्चे आलोक, गुग्ग व ललित एकराय होकर बुधवार को कोलिया बंद कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, रिपोर्ट जब रामकली, उनके पति पारसनाथ और बेटी आकांक्षा ने इसका व...