Barabanki News: गर्भवती बहू को समझाया, सास से विवाद सुलझाया
बाराबंकी, सितम्बर 25 -- Barabanki News: बाराबंकी। कोतवाली नगर में मिशन शक्ति केंद्र पर पारिवारिक विवाद का पुलिस ने काउंसलिंग के माध्यम से समाधान कराया। सास ने अपनी बहू के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर घरेलू विवाद और आत्महत्या की धमकी देने की शिकायत की थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी और महिला आरक्षी प्रीतू यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने बताया कि बहू आठ माह की गर्भवती है और छोटी-छोटी बातों को लेकर सास से नाराज हो जाती थी। विवाद के दौरान उसने सास को आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी।महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया और बहू की काउंसलिंग की। उसे गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और किसी भी परिस्थिति में ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.