Barabanki News: गड्ढे में मिट्टी से दबकर श्रमिक की मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में पीएसी परिसर के पास विद्युत पोल से अर्थिंग लगाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में उतरे श्रमिक पर मिट्टी भरभरा कर ढह गई। साथी श्रमिकों ने मलबा हटा कर उसे निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बहराइच जनपद का निवासी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गड्ढे में उतरा था श्रमिक: मसौली थाना क्षेत्र में 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर के पास ही बिजली के खंभे के लिए अर्थिंग लगाने के लिए जेसीबी से करीब नौ फिट गड्ढा खोदा गया था। यहां पर श्रमिक श्रीओम (35) पुत्र कमलेश निवासी ग्राम रउवा मंसूर थाना रामगांव जिला बहराइच काम कर रहा था। ठेकेदार ने किसी काम से श्रीओम को गड्ढे में उतारा था। बारिश के दौरान आसपास की मिट्टी मुलायम व कमजोर हो गई थी। श्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.