Barabanki News: खेत गए किसान का शव मिला, मचा हड़कंपखेत गए किसान का शव मिला, मचा हड़कंप
बाराबंकी, नवम्बर 20 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना बिछलंगा गांव के पास शुक्रवार सुबह खेत गए किसान अचेत अवस्था में मिला। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिछलंगा गांव निवासी राजकरन यादव (32) पुत्र स्व. राम मिलन खेती किसाने करते थे। गांव के पास ही आलू के खेत में उन्होंने पानी लगाया था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे खेत देखने गए थे। कुछ देर बार ही वह अचेत अवस्था में खेत में पड़े मिले। किसान नेता गुड्डू ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.