बाराबंकी, जुलाई 25 -- Barabanki News: बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो लोग गंभीर घायल हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।

हादसे की शुरुआत 10 मीटर तक घिसटती गई बाइक: जैदपुर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के खंता का पुरवा मजरे अहमदपुर गांव निवासी राहुल वर्मा (32) पुत्र स्व. ननकऊ शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक पर खाद लेकर वापस घर लौट रहे थे। अहमदपुर टोल प्लाजा के पास ऑटो की इनकी बाइक में टक्कर हो गई। बोरी सहित बाइक ऑटो में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। इस हादसे में राहुल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में...