Barabanki News: खाद्य निरीक्षक टीम ने रेस्टोरेंट में जांच के लिए नमूने लिए
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: हैदरगढ़। तहसील मुख्यालय स्थित पराग मिल्क बार में वकीलों के खाने में कीड़े मिलने के मामले में गुरुवार को जिले से आई टीम ने खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। भारी मात्रा में रखी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रेस्टोरेंट की उचित साफ सफाई के कड़े निर्देश दिए। बताते चलें कि बुधवार की देर रात कई अधिवक्ता पराग रेस्टोरेंट में खाना खाने में गए थे। खाने में कीड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता रेस्टोरेंट में पहुंच कर उसे सील कर जांच की मांग करने लगे। वकीलों ने डीएम ईशान प्रताप सिंह को पूरे मामले से अवगत कराते हुए जांच की मांग की। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सौरभ सिंह एवं कोतवाल अनिल कुमार पाण्डेय ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया。 यह भी पढ़ें- Simdega News: मीट एवं चिकन दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.