बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: जैदपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों को ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का केंद्र बनाया गया है, लेकिन ब्लाक हरख क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोला और रहीमाबाद सतावां पंचायत भवन की स्थिति बदहाल है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रधान व सचिव की लापरवाही के कारण पंचायत भवन अपना वजूद खोते नजर आ रहे हैं। हरख क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोला और पंचायत रहीमाबाद सतावां भवन में पिछले कई महीनों से अव्यवस्थाएं हावी हैं। कोला पंचायत भवन के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है। पंचायत भवन परिसर में भी साफ सफाई न होने से गंदगी फैली है। जिससे यहां कोई आना नहीं चाहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवनों में लगाए गए सोलर पैनल को यहां से प्रधान ने हटवा दिए। पंचायत भवन में...