बाराबंकी, अगस्त 2 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने ग्राम मरौचा निवासिनी सुशीला उर्फ शीला की तहरीर पर मारपीट व जान से मार डालने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरु कर दी है। पीड़िता सुशीला उर्फ शीला पत्नी बन्टीलाल ने गांव के ही रामकुमार, पूनम, सीमा, शिवम के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर 12 पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गुहार लगाई। जिस पर न्यायालय के आदेश के क्रम में कोतवाली बदोसरांय में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...