बाराबंकी, अगस्त 20 -- Barabanki News: निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को इस पद से हटा दिया गया है। सुदर्शन को यहां का प्रभारी बनाया गया है। कुर्सी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को गुरुवार को एसपी ने हटा दिया। यहां का प्रभार माती थाने में तैनात एसआई सुदर्शन को दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने बताया कि कृष्णकांत सिंह की पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने लिख कर दिया था कि उनके स्थान पर किसी दूसरे की तैनाती की जाए। जिससे उन्हें यहां से हटाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...