बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: रामनगर। भाकियू भदौरिया संगठन ने विद्युत वितरण खंड रामनगर क्षेत्र में किसानों और उपभोक्ताओं को हो रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को एक मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह के साथ गए किसानों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई। मांगपत्र में बताया गया कि सैदनपुर फीडर पर लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जिससे ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता है। ग्राम पंचायत परसा में देशराज वर्मा के घर के पास लगे 16 केवीए ट्रांसफार्मर से लगभग 56 कनेक्शन जुड़े हैं जिसकी उसकी क्षमता बढ़ाकर 25 केवीए किया जाए। विद्युत विभाग के कुछ अभियंताओं द्वारा ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ाया जा रहा है जिस...