बाराबंकी, अक्टूबर 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर के छाया स्थित कांग्रेस कार्यालय का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मणिपुर से संबंधित यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस पार्टी की चुप्पी और उसके रुख के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश की महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक मानवी द्विवेदी ने संबंधित मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद विमल एकॉइजम के विरुद्ध कार्रवाई और जवाबदेही की मांग उठाई। 11 युवतियों से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त किए जाने के संदर्भ में महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका पर सवाल खड़े किए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच को ले प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने आरोप ...