Barabanki News: कल्याणी नदी का पानी भरने से बर्बाद हो रही 250 बीघा धान की फसल
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: मसौली, संवाददाता। बाढ़ एवं बरसात के दौरान कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के गांवों में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मसौली, बिरौली, डेडवा, कोटवा अमदहा, देवकलिया, रामपुर, रहरामऊ और नियामतपुर समेत कई इलाकों में करीब 250 बीघा धान की फसल अभी भी पानी में डूबी हुई है। खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण फसल खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल तैयार होने के समय खेतों में पानी भरने से किसानों को सबसे अधिक नुकसान होने का डर सता रहा है। लगातार जलभराव के कारण पौधे पानी में दबे पड़े हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकला तो धान की फसल सड़ सकती है और पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की स्थिति बन गई है. यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.