बाराबंकी, अगस्त 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। गांवों को स्वच्छ रखने और घर-घर से कूड़ा उठाकर उसका निस्तारण के लिए सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर गांवों में आरआरसी सेंटर बनाए गए। कूड़ा ढोने के लिए ई-रिक्शे खरीदे गए। लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन बेपटरी नजर आ रहा है। कहीं आरआरसी सेंटर के गेट गायब हैं तो कहीं टीन शेड टूटे पड़े हैं। कई केंद्र झाड़ियों से घिरे हैं। कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शे भी गांवों में चलने के बजाय प्रधानों के घरों के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। निष्क्रिय पड़े हैं आरआरसी सेंटर: सूरतगंज संवाद के अनुसार

आरआरसी सेंटर का निर्माण विकासखंड सूरतगंज की 103 ग्राम पंचायतों में करीब 75 पंचायतों में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से आरआरसी सेंटर बनाए गए हैं। बसौली ग्राम पंचायत में बना आरआरसी सेंटर निर्माण के बाद ...