Barabanki News: करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में शनिवार शाम एक राजगीर की उसी के घर में करंट लगने से मौत हो गई। वह खराब हुए विद्युत बोर्ड को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। घटना से घर में कोहराम मचा था। ग्राम मिर्जापुर निवासी मो. रजी (42) भवन निर्माण आदि में राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। उनके घर मे लगे विद्युत बोर्ड में तकनीकी गड़बड़ी हो गई थी। शनिवार शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे में लगा विद्युत बोर्ड खोल कर खराबी दूर करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलने पर घर मे हड़कंप मच गया। पड़ोस के लोगों की मदद से परिजन उन्हें आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन उससे पहले मो. रजी की सांसें थम चुकी थी। जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.