बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: मसौली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मंझपटीया में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने पशु चिकित्सक को रिपोर्ट देकर पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मंझपटीया निवासी लज्जावती पत्नी स्व. राम सजीवन वर्मा की भैंस घर के सामने छप्पर के नीचे बंधी थी। पास ही बिजली का बोर्ड रखा हुआ था। घर के सभी लोग खेत में धान की रोपाई के लिए गए हुए थे। इसी दौरान भैंस खूंटे से खुल गई और बिजली के बोर्ड बोर्ड से सम्पर्क में आ गई। करंट लगने से मवेशी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: बिजली करंट से दो भैंसों की मौत सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल अनुराग पाठक ने तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए पशु चिकित्सक डा. संजीव कुमार को बुलाकर मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया।...