बाराबंकी, अगस्त 8 -- Barabanki News: हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किमी 36 पर दौलतपुर अण्डरपास के समीप शनिवार की भोर एक युवक पुल पर चढ़ गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ कर सुरक्षित थाने लाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। आठ दिन पहले घर से निकला था युवक: थाना असंद्रा के ममारागंज मजरे कादीपुर गांव निवासी पवन कश्यप (21) वर्ष शादीशुदा है। पिता राम निवास बताते हैं कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। आठ दिन पहले रोकने के बावजूद कमाने की बात कहकर घर से चला गया था। उसका कुछ पता नहीं था।आधे घंटे चला ड्रामा : भोर में निकले राहगीरों ने देखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पुल पर चढ़ा युवक बिजली का खंभा पकड़कर चालीस फीट नीचे कूदने वाला है। राहगीरों ने पीआरवी पुलिस व थाने को फोन...