बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली रेलवे हाल्ट पर खड़ी मालगाली पर सोमवार की शाम एक युवक चढ़ गया। वह ऊपर से गुजरी ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे बलरामपुर अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। बाराबंकी-अयोध्या रेल खंड पर रसौली हाल्ट पर पिछले कुछ दिनों से एक मालगाड़ी खड़ी है। सोमवार की शाम करीब पौने छह बजे एक युवक मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। जिससे वह ऊपर से गुजरी ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके कपड़ों में आग लग गई। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो : मालगाड़ी की छत पर चढ़ा विक्षिप्त, दौड़ लगाई..पुश-अप किया वह डिब्बे से नीचे गिर पड़ा। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे आनन-फानन ...