बाराबंकी, अगस्त 4 -- Barabanki News: फतेहपुर (बाराबंकी), संवाददाता। जालसाजों ने फतेहपुर में स्टेट बैंक की एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लाट में फर्जी प्लेट लगा कर कई खाताधारकों के हजारों रुपये उड़ा दिए। ग्राहकों को रुपये निकलने के मैसेज मिले तो उनके होश उड़ गए। सोमवार को एटीएम से तीन लोगों के 17 हजार रुपये निकल गए। जबकि यह रुपये उन्हें रिसीव हुए ही नही। भुक्तभोगियों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। इसके पहले जुलाई माह में तीन लोगों के 68 हजार रुपये एटीएम से पार हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एटीएम में फर्जी हेल्पलाइन नंबर लिखकर 50 हजार रुपये की ठगीसोमवार तीन लोग हुए ठगी के शिकार सोमवार सुबह जालसाजों ने पटेल चौक पर स्थापित स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। यहां सोमवार सुबह अरविंद पटेल 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने कैश...