बाराबंकी, अक्टूबर 30 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। खेती-किसानी के जरूरी समय में खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्थाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सहकारी समितियों पर खाद पाने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को हालात उस समय और खराब हो गए, जब समितियों पर ई पोस मशीनें नहीं चलीं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किसान मशीन चालू होने की उम्मीद में बैठे रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल सकी। आखिरकार मायूस किसान बिना खाद लिए ही घर लौटने को मजबूर हुए। खाद के लिए किसानों की इस परेशानी के बीच तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने क्षेत्र की कई सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की।

समितियों में खाद के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच तहसील रामनगर क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों ...