Barabanki News: ईदगाह का अस्तित्व खत्म, पशु अस्पताल की बाउंड्री नदी में समाई
बाराबंकी, सितम्बर 26 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सरयू का जलस्तर बढ़ते ही हेतमापुर में कटान ने फिर रुख तेज कर दिया है। शनिवार को पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल गिरना शुरू हो गया और ईदगाह का बचा हिस्सा नदी में समा गया। जबकि मस्जिद और उपस्वास्थ्य केंद्र पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। उधर, पूरनपुर में एक झोपड़ी समेत छह घर नदी में समा चुके हैं और कटान लगातार आबादी की ओर बढ़ रहा है। लगातार बारिश के बीच सरयू की बदलती धारा ने हेतमापुर से पूरनपुर तक ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। तहसील रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच कटान ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। शनिवार को नदी का जलस्तर 105.660 पहुंच गया, जो खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.