बाराबंकी, अगस्त 27 -- Barabanki News: मसौली, संवाददाता। मसौली से बड़ागांव को जोड़ने वाली सड़क बरसात में बदहाल हो गई। जगह जगह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। गहरे गड्ढे और उसमें भरा पानी राहगीरों के लिए हादसे का सबब बन रहा है।

सड़क की स्थितिएक स्थान पर सड़क आधी टूट चुकी है, गड्ढा होने से पानी भर गया। शेष बची सड़क पर ही लोग जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। दूसरे ओर तालाब होने से बड़े वाहनों के पलटने का खतरा भी बना है। कस्बा मसौली होते हुए बड़ागांव को जाने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में दोपहिया, चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और अन्य वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोग भी इसी मार्ग से मसौली कस्बे में खरीदारी, जरूरी काम और अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं।

सुरक्षित आवागमन में बाध...