बाराबंकी, नवम्बर 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। न्यू पालिका बाजार स्थित यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र पर नया आधार बनवाने से लेकर नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर संशोधन की सुविधा उपलब्ध है। सभी आयु वर्ग के लोगों का नया आधार नामांकन और 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क किया जा रहा है। बीमारी या अधिक उम्र के कारण केंद्र तक न पहुंच पाने वाले लोगों को विशेष अनुरोध पर घर जाकर आधार सेवाएं भी दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 9453000573 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...