बाराबंकी, सितम्बर 6 -- Barabanki News: रामनगर। चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने रविवार की रात पुलिया के पास एक कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने उतर कर जान बचाई। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोंडा के परसपुर से सीतापुर जिला अंतर्गत रामपुर मथुरा जा रही कार में चालक अजीम समेत कई लोग सवार थे। आग लगते ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन वाहन धू-धूकर जल गया। घटना के बाद पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि कार पुरानी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...