बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जिला अस्पताल में शनिवार को बिजली कटौती ने मरीजों से लेकर कर्मचारियों तक को बेहाल कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि पांच घंटे में आठ बार बिजली गुल हुई। इससे दवा वितरण कक्ष के अंदर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट और कर्मचारी मोबाइल की टॉर्च जलाकर दवाएं वितरण करते दिखे। वहीं एक्सरे, पैथोलॉजी और ओटी में जनरेटर चलाकर काम काम निपटाया गया। यही हाल जिला महिला अस्पताल का भी रहा। ओपीडी से लेकर रजिस्ट्रेशन कक्ष तक और पैथोलॉजी से लेकर आपरेशन थियेटर तक बिजली की आवाजाही से सभी परेशान दियो। शनिवार की सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक पांच घंटे के भीतर आठ बार बिजली कटी। कभी 10 मिनट के लिए तो कभी 25 से 30 मिनट तक बिजली के गुल रहने से काम काज प्रभावित होते रहे। सुबह 11 बजे बिजली के गुल होने पर दवा ले...