बाराबंकी, जुलाई 13 -- Barabanki News: कोठी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध खनन पर सोमवार को तहसीलदार नवाबगंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो डंपर व एक पोकलैंड को जब्त किया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों वाहनों को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के कोठी थाना अंतर्गत सैदहा मजरे इब्राहिमाबाद गांव में बीते कई दिनों से अवैध खनन की शिकायत तहसील पहुंच रही थी। सोमवार को नवाबगंज तहसीलदार नम्रता सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। मिट्टी खनन से संबंधित जांच के दौरान खनन करने वाले मौके से फरार हो गए। लेकिन खनन में शामिल दो डंपर व एक पोकलैंड को सीज कर टीम ने उसे पुलिस को सौंप दिया। क्षेत्रीय लेखपाल इब्राहिमाबाद मयंक सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए ...