बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना बड़भित्ती गांव में रविवार की सुबह हुई। यहां के निवासी विंध्य प्रसाद साहू गांव के किनारे स्थित खेत में लोहे के तारों की बैरिकेडिंग सही कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी समय गांव के ही विपक्षी महेंद्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह व अवधेश सिंह आदि लाठी डंडे व कुल्हाड़ी के साथ मौके पर आकर हमला कर दिया। विंध्या प्रसाद का भतीजा अभिषेक बचाने दौड़ा तो उसे भी पीटा गया। लहूलुहान विंध्या प्रसाद को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं दूसरे पक्ष के महेंद्र प्रताप ने विंध्या प्रसाद व उनके परिवार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।दूसरी घटना...