बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अमेरा गांव निवासी कुशमेश (35) बुधवार शाम को मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। मोहम्मदपुर खाला चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कुशमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...