Barabanki News: अभियान ठंडा पड़ा, बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रहे अस्पताल
बाराबंकी, अगस्त 6 -- Barabanki News: बाराबंकी। लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद शासन के सख्त निर्देशों पर जिले में बेसमेंट के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ शुरू हुआ अभियान अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। शहर से लेकर देवा शरीफ और सूरतगंज तक कई अस्पताल, नर्सिंग होम, होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। इनमें कई स्थानों पर आपातकालीन निकास, पर्याप्त वेंटिलेशन और अग्निशमन सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। शहर के बीच से गुजरने वाले पुराने बाराबंकी-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित कई अस्पतालों में बेसमेंट में ओपीडी संचालित होने के साथ मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। शहर के मध्य स्थित कुछ निजी अस्पतालों में भी यही स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.