Barabanki News: अनुबंधित ढाबे पर फैला कीचड़, यात्रियों के साथ राहगीरों के लिए बना मुसीबत
बाराबंकी, सितम्बर 3 -- Barabanki News: रामनगर। हाईवे किनारे रानीबाजार के पास परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे पर इन दिनों भारी मात्रा में कीचड़ फैला हुआ है। स्थिति यह है कि बसों के रुकने पर यात्रियों को नीचे उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें कीचड़ से होकर हाईवे पर पहुंचती हैं तो उनके पहियों में लगी मिट्टी हाईवे पर फैलती रहती है। हाईवे पर फैले कीचड़ से ऑटो और मोटरसाइकिल सवारों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। बताया जाता है कि कुछ मोटरसाइकिल सवार यहां फिसलकर गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। यात्रियों और राहगीरों का कहना है कि परिवहन निगम के अधिकारी और आर एम को समय-समय पर अनुबंधित ढाबों का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था देखनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.